फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवालयों में जलाभिषेक... गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सावन की शिवरात्रि मंगलवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। तड़के चार बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। कांवड़ियों और अन्य भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शिव चौक स्थित शिव मंदिर में सोमवार आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। मुख्य पुजारी विकास भारद्वाज ने बताया कि जलाभिषेक तड़के चार बजे से चला। कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाए गंगाजल से अभिषेक किया, जबकि स्थानीय श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। दोपहर दो बजे विशेष आरती हुई, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर भी शामिल हुए। रात आठ बजे महाआरती से पहले भगवान भोलेनाथ का फूलों से शृंगार किया गया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गांधी कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर और मां वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। गोलोकधाम मंदिर परिसर स्थित शिवालय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नई मंडी के कीर्तन भवन, मनकामेश्वर महादेव मंदिर और रेलवे रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कार्यक्रम हुए। प्रेमपुरी शिव मंदिर और साकेत के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें