मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिले के सभी ब्लॉकों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस यात्रा में शामिल होंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि ब्लॉक सदर और महानगर मुजफ्फरनगर की यात्रा जिला मुख्यालय पर महावीर चौक से शुरू होगी। यह मीनाक्षी चौक, शिव चौक और झांसी की रानी होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने प्रकाश चौक पहुंचेगी। प्रकाश चौक पर ज्ञापन देने के बाद यात्रा महावीर चौक पर समाप्त होगी। जिले के अन्य ब्लॉक भी अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इनमें मोरना, जानसठ, चरथावल, पुरकाजी, बघरा, खतौली, शाहपुर और बुढ़ाना शामिल हैं।
ब्यूरो