फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जैन समाज के लोगों ने अनोप मंडल पर जैन धर्म व साधुओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अनोप मंडल को देश में प्रतिबंधित कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जैन मिलन संस्था के नेतृत्व में बुधवार को जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में अनोप मंडल द्वारा जैन धर्म और सनातन सभ्यता के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने की मांग की गई। समाज के लोगों ने कहा कि अनोप मंडल द्वारा जैन धर्म के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करके लोगों को भड़काया जा रहा है। इतना ही नहीं अनोप मंडल कोरोना संक्रमण के फैलने में भी जैन समाज के साधुओं को जिम्मेदार ठहरा रहा है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्य से अनोप मंडल की पुस्तक को प्रतिबंधित करने, अनोप मंडल के अनुयायियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे देश में पूर्णतया प्रतिबंधित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रजत जैन, मनोज जैन, प्रांशु जैन, शुभम जैन, सतीश जैन, रेखा जैन, निर्मल जैन, मुकेश जैन, अनिल जैन, चंदन बाला जैन, अंकित जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें