फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनमुनि के प्रति टिप्पणी पर जैन समाज में उबाल    

Wed, 21 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धरने पर बैठे जैन समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैन मुनि तरुण सागर के प्रति टिप्पणी किए जाने से जैन समाज में आक्रोश है। ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी सेल के आह्वान पर जैन समाज के लोगों ने  शिव चौक पर धरना प्रदर्शन किया। टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से केन्द्रीय अल्पसंख्यक आयोग और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजे।      
विज्ञापन


ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन के नेतृत्व में जैन समाज के लोगों ने शिव चौक पर पहुंच कर धरना दिया। ज्ञापन में बताया कि तरुण सागर महाराज के विरुद्घ 27 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से तहसीन पूनावाला और विशाल डडलानी ने अभद्र टिप्पणी की है, दोनों लोगों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे समाज में रोष बना हुआ है। जैन समाज ने तहसीन और विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल भी धरने में पहुंचे। धरने में विरेन्द्र जैन, प्रवीण जैन, प्रवीण जैन हुंडई, मुकेश जैन एडवोकेट, ओमप्रकाश जैन, महेन्द्र जैन, कीमती लाल जैन, महक चन्द जैन, वर्धमान जैन, मनोज जैन, रविन्द्र जैन , रविन्द्र जैन, सिद्घांत जैन, सुशील जैन, अरुण जैन, निवेन्द्र जैन, राहुल जैन, पुनीत जैन, विपुल जैन, अनुज जैन, मणिक जैन, प्रमोद जैन, विपिन जैन, गौरव जैन, हर्ष कुमार जैन, अभिषेक जैन आदि शामिल रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें