चरथावल में बैंक वाली सड़क की मरम्मत के बाद आवागमन हुआ सुलभ: संवाद
चरथावल। जलनिगम ने शहर के कई वार्डों में पाइप लाइन डालने के बाद उखाड़ी गईं सड़कों को ठीक नहीं कराया। इन सड़कों पर हुए जलभराव से होने वाली परेशानी को अमर उजाला ने 17 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी। इसके बाद लोगों को राहत की उम्मीद जगी है।
दरअसल जल निगम के ठेकेदार ने कस्बे के विभिन्न वार्डों में सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन बिछाने के बाद अधूरा छोड़ दिया था। मोहल्ला महाब्रह्मणान, बाजार कलां, शेखजादगान शर्की, आर्य समाज, सरस्वती शिशु मंदिर एवं सैंट्रल बैंक की सड़कों का बुरा हाल था। सड़क के बीच में बने गड्ढों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। खासतौर से स्कूली बच्चों को। जल निगम ने इसका संज्ञान लेकर काम शुरू करा दिया। मनोज कुमार, नवीन गर्ग, रविकांत एवं अनुज सिंघल, मयंक आदि कहते है अब गड्ढों को भरने से समस्या का समाधान होगा।र