फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ रोड ओवरब्रिज पर लगा जाम, पुलिस ने लाठी फटकार कर खोला

Tue, 04 Oct 2016 03:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाम से मुसाफिरों की मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड ओवरब्रिज पर लंबा जाम लगा रहा। राहगीर करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान सीओ की गाड़ी भी जाम में फंस गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर बमुश्किल जाम खोला। जानसठ मार्ग नगर का सबसे व्यस्त मार्ग है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उप्र सेतू निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया गया था, मगर लोगों को जाम से निजात नहीं मिल सकी। पुल पर गाड़ियां खड़ी होने और जीटी रोड तिराहा से पुल तक ठेलियां खड़ी होने से आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें