फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उम्मीद नहीं थी, सांसदों के भी फर्जी वोट पड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली के चुनाव नतीजों के बाद भी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का जाट और ठाकुर मतदाताओं को लेकर बयान वायरल हुआ। अब बालियान ने कहा है कि कुछ सदस्यों के वोट पहले ही प्रयोग हो चुके थे, इनमें दो का सुबूत तो उनके पास है। चुनाव कमेटी से भी शिकायत की गई, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। इस बात का अंदाज नहीं था कि सांसदों के भी फर्जी वोट पड़ेंगे। बालियान ने कहा है कि क्लब में अगर एसआईआर लागू हो जाता तो रूडी की जगह वह बैठे होते।
विज्ञापन

वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सदस्यता वाले कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली के चुनाव में सचिव प्रशासन के पद पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान और पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी के बीच पिछले महीने 12 अगस्त को कांटे का मुकाबला हुआ था। जीत रूडी के हिस्से में आई। पिछले दिनों रूडी का बयान आया कि उनकी लोकसभा में जाट नहीं है, लेकिन बालियान की लोकसभा में दो लाख ठाकुर हैं।
एक ही पार्टी के होने के बावजूद इस बयान में सियासी कटाक्ष भी नजर आया था। अब बालियान ने पलटवार करते हुए कहा कि सदस्यों के वोट चोरी हुए हैं। हरियाणा के बिजेंद्र सिंह और यूपी के राजाराम के वोट पहले ही पड़ चुके थे, इसकी शिकायत भी की गई थी। चुनाव से पहले पोस्टल बैलेट से फर्जी वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें