फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में भाईचारा बनाए रखना जरूरी : गिरि

विज्ञापन
खतौली में स्थित गणेश विहार कालोनी में यज्ञ के दौरान उपस्थित महंत मंडली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
समाज में भाईचारा बनाए रखना जरूरी : गिरि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। खतौली-मीरापुर मार्ग पर स्थित गणेश विहार कॉलोनी में महात्माओं ने हवन-यज्ञ विधि विधान के साथ समापन किया। इस अवसर पर स्वामी देस गिरि महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में सतकर्मों को महत्व देगा, तो उसके अनेक कष्ट दूर हो जाएंगे। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा एवं अखंडता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

गणेश विहार में कुछ समय से आकर पंडाल लगाकर रह रहे महात्मा आसपास के क्षेत्रों में घूमकर वहां से लोगों से चंदा एकत्र कर रहे है। उन्होंने शनिवार को हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया। जिसमें आसपास के क्षेत्रों से काफी लोगों ने हिस्सा लिया। पांच कुंडी महालक्ष्मी-विष्णु यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर देश, समाज में सुख-शांति के लिए प्रार्थनाएं की। बीस महंत की मंडली ने अलग-अलग प्रवचन कर श्रद्धालुओं को सतकर्मों की ओर जुड़ने के बारे में विस्तार से बचाया। महंत स्वामी देस गिरि महाराज ने कहा कि रोजाना दस मिनट का समय भगवान के लिए भी निकाला जाए। भक्ति, आस्था के साथ अपने मातृ-पितृ के चरण स्पर्श करने वाले व्यक्ति के भगवान अनेक कष्ट पलभर में दूर करते है। 101 कन्याएं पूजन में शामिल हुईं। भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें