फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा, देवदयाल, दिव्यांशी की कला कृति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ईशा, देवदयाल, दिव्यांशी की कला कृति प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कला गुरु डॉ पीसी बरूआ की स्मृति में आयोजित दीपावली कला मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 400 कलाकारों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में पहला स्थान ईशा सिंघल, देवदयाल, दिव्यांशी ने अपने-अपले ग्रुप में प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में अंतिम दिन विजेताओं की घोषणा की गई। तीन ग्रुपों में छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी पेंटिंग्स, लैंप, दीपक सज्जा, वेस्ट मेटिरियल से विभिन्न आइटम बनाए गए। डीआईओएस गजेंद्र सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। अपने-अपने ग्रुप में प्रथम पुरस्कार ईशा सिंघल, देवदयाल, दिव्यांशी ने पाया। दूसरा स्थान रूबिया खान, ईचा तोमर, आदित्य, मोहित को मिला। ईशांत जहां और ज्योति को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार अंजलि, आरूषी, मेधा मित्तल, उत्कर्ष, प्रीति, सीमा त्यागी, वर्षा, विधि जैन, मुकुल सैनी को मिला। डीएवी डिग्री के कला विभा के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ महावीर सैनी ने कहा कि यह प्रदर्शनी कलाकारों में नई प्रेरणा पैदा करेगी। समाज को कलात्मक संदेश देगी। डीएवी इंटर के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन राजबल सैनी एवं कंचन प्रभा शुक्ला ने किया। डॉ निशा गुप्ता, डॉ नीतू वशिष्ठ, रेखा सिंह, अनिल सैनी, अमित, अमरीश कुमार, रजनीकांत, पल्लवी चौहान, ऋतु चावला, सविता रानी, निधि सिंहवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें