फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता:- सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े बेटियां

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े बेटियां
विज्ञापन

मुजफ़्फरनगर, मंसूरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता, 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को आत्म सुरक्षा, योग से निरोग रहने तथा पुलिस हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ योगा शिक्षिका प्रशंसा शर्मा, प्रबंधक संजीव राठी तथा क्राइम इंस्पेक्टर केपी सिंह राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षिका प्रशंसा शर्मा ने छात्राओं को योग के बारे में बताया। कहा कि छात्राएं योग को अपने जीवन में अपनाकर मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बने। सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय बेहद सावधानी बरतें। कई बार लापरवाही से सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय हम मुसीबत में फंस सकते हैं। जंक फूड से दूर रहें। संतुलित आहार लें। उन्होंने बालिका दिवस के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि प्रथम स्टेप पर ही अपराध का विरोध करें। इंस्पेक्टर केपी सिंह राठौड़ ने कहा कि छात्राएं पुलिस को अपना हितैषी और शुभचिंतक समझकर अपनी समस्या बताएं। उन्होंने पुलिस द्वारा शुरू की गई विभिन्न महिला हेल्पलाइन के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर भगवती प्रसाद, दिनेश कुमार, विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मां से हर बार शेयर करें बेटियां
प्रबंधक संजीव राठी का कहना है कि बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में बुलंदी हासिल कर रही हैं। लक्ष्य निर्धारित कर बेटियों को आगे बढ़ना चाहिए। वो अपनी टीचर और मां से हर बात साझा करें।
हर बेटी शिक्षित हो
छात्रा तानिया का कहना था कि माता-पिता को बेटे बेटी को एक समान समझकर शिक्षित करना होगा, तभी समाज में बदलाव आएगा। परिवार में बेटियों के जन्म पर भी जश्न होना चाहिए।
आत्मनिर्भर बनें लड़कियां
- छात्रा गुड्डन ने कहा लड़कियों को भी अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। लड़कियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझते हुए स्वयं आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

भेदभाव समाप्त हो
छात्रा मनस्वी नारी वास्तव में तभी अपराजिता होगी, जब समाज में उनके प्रति भेदभाव समाप्त हो जाएगा।
संस्कारित बनें बेटियां
- छात्रा पायल राठी ने कहा कि बेटियां दो परिवारों को रोशन करती हैं। इसलिए परिवार व समाज उत्थान के लिए बेटियां को उच्च संस्कारित शिक्षा देनी चाहिए।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं को संबोधित करती योग शिक्षिका।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें