जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में भाजपाइयों से बातचीत करते भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध
- फोटो : KHATAULI
पिछड़े वर्ग का हित भाजपा में सुरक्षित : प्रजापति
मुजफ्फरनगर, जानसठ। कस्बे में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति का नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग का हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालयों में पिछड़े वर्ग का 27 प्रतिशत कोटा उन्होंने अपने प्रयास से निर्धारित कराया है। पिछड़ा वर्ग के 56 क्वालीफाई आईएएस, जिनके साथ नियुक्ति को लेकर अन्याय हो रहा था, उन्हें भी नियुक्ति दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने भी माना कि कुछ अफसर अभी भी पिछड़ों का हक दबाने में लगे हुए हैं, परंतु हम पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी उन्हें हर हाल में दिला कर रहेंगे। इस दौरान शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, अंकुर पाल, अजय पंवार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।