फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाले
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के मवाना निवासी इकबाल पुत्र सलीम ने बताया कि बुधवार को वह कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया था। बस अड्डे पर उतरकर सामान खरीदने के लिए पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए चला गया। एटीएम में पहले से ही दो युवक मौजूद थे। इकबाल ने कार्ड लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने इकबाल को पैसे निकाल कर देने की बात कही। इकबाल ने अपना एटीएम कार्ड उनको दे दिया। इन युवकों ने मशीन खराब बताते हुए इकबाल को उसका एटीएम कार्ड बदलकर दे दिया। शाम के समय मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित पीएनबी में पहुंचा तो तब तक बैंक बंद हो चुका था। पीड़ित का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें