फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंटर काॅलेज की छत टपकती मिली, जेई का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसी निर्माण के बावजूद छत टपकने और निर्माण कार्य में कई त्रुटियां पाए जाने पर जेई को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया।
पालिका चेयरपर्सन ने पालिका कन्या इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसी कार्य होने के बावजूद कालेज के कमरों की छत टपकने पर नाराजगी जाहिर की। कमरों में वाल पुट्टी कराने से पूर्व मरम्मत न कराए जाने पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया। बरामदे में इस प्रकार की स्थिति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने पालिका के जेई कपिल कुमार से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से निर्माण कार्य की गुणवत्ता घट रही है, जिससे राजस्व की हानि होना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने सभी कमियों का गंभीरता से आकलन करते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। सभासदों और प्रधानाचार्या के साथ निरीक्षण के दौरान इस प्रकार की त्रुटियां पाई गईं। चेयरपर्सन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर पालिका निर्माण विभाग के जेई को नोटिस देकर तीन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें