फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उद्योग बंधु की बैठक में जल संरक्षण और संवर्धन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उद्योग बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में आयोजित हुई।
विज्ञापन


बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्राउंड वाटर के लिए सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) से काम करवाने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण विभाग को दिए। निर्देशित किया गया कि जल संरक्षण और संवर्धन किया जाए। बताया कि वहलना चौक से जैन मंदिर तक जाने वाली सड़क का प्रस्ताव एमडीए की ओर से कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिए गए कि उक्त सड़क से संबंधित नाला बनवाएं। उद्यमियों ने अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व को समस्याओं से अवगत कराया। सहायक श्रमायुक्त ने कहा कि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीयन अवश्य कराएं। जिससे उन श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें