फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आए दिन थप्पड़ मारने से गुस्से में था बुद्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। वैसे तो अथाई निवासी मोहन उर्फ मोना व बुद्धन दोनों दोस्त थे। एक साथ शराब पीते थे। शराब पीने के बाद आए दिन मोहन उर्फ मोना, बुद्धन को थप्पड़ मार देता था। बुद्धन ने कभी विरोध नहीं किया लेकिन अंदर ही अंदर उसके दिल में गुस्सा था। घटना वाली रात भी उसे थप्पड़ मारा गया तो उसने बदला लेने की ठान ली थी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी अनुसूचित जाति के बुद्धन व मोना उर्फ मोहन आपस में दोनों दोस्त थे। गिरफ्तार आरोपी बुद्घन ने बताया कि मोहन अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता था। दो दिन पूर्व भी मोहन ने उसे थप्पड़ मारा था। बुद्घन के परिवार में केवल उसकी वृद्ध मां है। बुधवार को दोनों दोस्त सुबह से ही शराब पी रहे थे। देर शाम बुद्धन, मोहन को अपने घर ले गया। दोनों ने बैठकर शराब पी। आधी रात के समय एक बार फिर दोनों में झगड़ा हो गया। उसे फिर से थप्पड़ मारा गया। इससे गुस्साया बुद्धन थप्पड़ का बदला लेना चाहता था। इसी बीच बुद्धन ने हमला कर मोहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें