फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने घर घर जाकर दिव्यांगों के वोट तथा पेंशन बनाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
मंसूरपुर में दिव्यांगों की वोट तथा पेंशन बनाने के निर्देश देती जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दिव्यांगों के वोट और पेंशन बनाने के निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मिल मंसूरपुर के पंचायत घर में हुए कार्यक्रम में पहुंचकर कानूनगो, लेखपाल तथा बीएलओ को घर घर जाकर दिव्यांगों के वोट तथा पेंशन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे मिल मंसूरपुर के पंचायत घर में पहुंचीं। उन्होंने वहां उपस्थित दिव्यांगों से भी बात की तथा सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज तीन दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों की वोट बनाने, पेंशन बनाने तथा उन्हें अन्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने वहां उपस्थित कानूनगो सुनील कुमार शर्मा तथा लेखपाल इंद्रबीर सिंह को निर्देश दिए कि वे दिव्यांगों के घर घर जाएं। उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं, तत्काल प्राथमिकता के आधार पर उनकी वोट बनवाई जाए। सभी दिव्यांगों को पेंशन दिलाई जाए। इस अवसर पर एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, भूपेंद्र राठी, एमउल हसन, अतुल कुमार, सतीश कुमार भगत और बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें