फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने तहसील का औचक निरीक्षण किया और तहसीलदार को ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रह अमीनों को वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम प्रशासन अमित कुमार बुढ़ाना तहसील पहुंचे और तहसीलदार के साथ कार्यालय में रखी पत्रावली का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, संग्रह कार्यालय, मतदाता रजिस्ट्रेशन केंद्र, तहसील नजारत का मुआयना किया। रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने गांव गढ़मलपुर सागड़ी का बस्ता खुलवाया। बस्ते में गांव के सभी अभिलेख मौजूद मिले। उन्होंने संग्रह कार्यालय में संग्रह अमीनों से वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। तहसील में साफ-सफाई रखने व जनता की समस्याओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो विजय कुमार, नायब नाजिर शिवकुमार पालीवाल, तहसील प्रशासनिक अधिकारी पंकज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें