फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जबरन सामान बेचने की शिकायत पर राशन की दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पुरकाजी की सरकारी राशन दुकानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई राशन कार्ड धारकों की जबरन सामान बेचने की शिकायत पर हुई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले, कार्ड धारकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेता राशन के साथ अन्य सामान जबरदस्ती बेच रहे हैं। फारूकी ने जिला पूर्ति अधिकारी से बात कर नाराजगी जताई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह और पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी ने दुकानों का स्टॉक सत्यापित किया। उन्होंने कार्ड धारकों के बयान भी दर्ज किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 35 घरेलू सामान बेचने की अनुमति है, पर जबरदस्ती बिक्री नहीं हो सकती। कार्ड धारक अपनी स्वेच्छा से ही सामान ले सकते हैं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें