फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शुक्रताल के गंगा घाट का निरीक्षण

Sun, 04 Jun 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल में गंगा पूजन करते डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीर्थनगरी शुक्रताल के विकास को लेकर केंद्रीय पर्यटन विभाग की टीम के साथ केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने गंगाघाट के दूसरे छोर पर पक्का घाट निर्माण एवं कैपेट एरिया की जगहों को लेकर निरीक्षण किया। मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मशविरा भी किया। वहीं, इन योजनाओं के खर्च के लिए केंद्र सरकार से पांच करोड़ की शुक्रताल क्षेत्रवासियों को सौगात देने की बात भी कही। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ज्येष्ठ गंगा दशहरे मेले के अवसर पर शुक्रताल गंगा घाट पहुंचे. जहां पर केंद्रीय पर्यटन विकास नेशलन प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड टीम के जीएम राजवीर सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह मैनेजर, साइट इंजीनियर वैभव प्रताप सिंह, जेई अंकुश चौधरी आदि के साथ मुख्य घाट के दूसरे छोर पर 250 मीटर का पक्का घाट बनाने को लेकर जगह का निरीक्षण किया।

इसके अलावा केपेट एरिया बनाने के लिए कम से कम एक एकड़ जगह को लेकर शुकदेव सेतु पुल से उत्तर की ओर पार्किंग के बराबर में प्रोजेक्ट बनाने पर बातचीत की। जिसमें मल्टीपरपज हॉल, शौचालय बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान मेला सुरक्षा की दृष्टि को लेकर एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और सीओ भोपा अकील अहमद से जानकारी लेकर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, विरेंद्र प्रमुख, अमित राठी, मदनपाल चेयरमैन, रामपाल, विनोद चेयरमैन, प्रेमशंकर मिश्रा, इंद्रपाल राणा, महकार सिंह, गुुरुदास वालिया, नीटू सहरावत, गुल्लू आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें