फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकसूर लोगों को किया जाएगा जेल से बाहर      

Sat, 04 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा की रैली में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कानून व्यवस्था को लेकर सपा सरकार पर जमकर तंज कसे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवकों को सरकार बनने पर पुलिस फोर्स में भर्ती करने का आश्वासन दिया। बेकसूर लोगों को जेल से बाहर निकालने का वादा किया। कहा कि सपा राज में गुंडई करने वालों को जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।          
विज्ञापन

  
विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में शामली और जनपद में 11 फरवरी को पोलिंग होना है। बहुजन समाज पार्टी ने दोनों जनपदों की नौ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों का रुझान करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती की शहर के नुमाइश ग्राउंड में रैली कराई। रैली में मायावती ने सूबे की सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर तंज कसे।

भाषण के दौरान जनपद में दोबारा से सांप्रदायिक दंगे होने की आशंका जताई। वादा किया कि सरकार बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवकों को पुलिस भर्ती में वरीयता दी जाएगी। कहा कि सपा सरकार की गुंडई के चलते जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा किया जाएगा। मौजूदा शासन में गुंडई कर जनता को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। कहा कि प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें