फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा दंगामुक्त सरकार देने में सक्षम : मायावती  

Sat, 04 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा की रैली को संबोधित करतीं मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा ही दंगा मुक्त सरकार दे सकती है। किसी को सुरक्षा और रोजगार के कारण पलायन नहीं करना पड़ेगा। भाजपा की आरएसएस के एजेंडे पर चलकर दलितों और अति पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की योजना है। बसपा सत्ता में आई तो गरीबों का एक लाख तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।      
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को नुमाइश मैदान में मुजफ्फरनगर और शामली के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में मायावती ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 500 दंगे हुए। दंगे होते नहीं, बल्कि राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए कराते हैं। सपा सरकार में सरेआम गुंडागर्दी हुई।

बसपा ही प्रदेश में दंगा मुक्त सरकार देने में सक्षम है। प्रदेश में भाजपा जीती तो नोटबंदी जैसे पीड़ादायक फैसले लेने की उसे आजादी मिल जाएगी। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छिन जाएगा। बसपा सरकार में किसी को सुरक्षा और रोजी-रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने अखिलेश यादव को दागी चेहरा बताया। सपा सरकार में लूट, डकैती, महिला उत्पीड़न और जमीन कब्जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। सपा का कार्यकाल निराशाजनक रहा। परिवार के झगड़े में सपा का वोट बंट जाएगा। बसपा अल्पसंख्यकों और उच्च वर्ग के गरीबों को अलग से आरक्षण देने की पक्षधर है। बेकसूरों की जांच कराकर उन्हें जेल से बाहर निकाला जाएगा। कर्ज में डूबे गरीबों के एक लाख तक के ऋण को माफ किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को घटिया भोजन के स्थान पर पौष्टिक आहार दिए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता रखते हुए सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। इस बार सत्ता में आने पर पार्टी स्मारकों के स्थान पर विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देगी। लैपटॉप, मोबाइल के स्थान पर युवाओं की सीधे आर्थिक मदद होगी। केंद्र सरकार के बजट को खोखला और हवा-हवाई बताया। बीजेपी पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सूबे में गुंडों की पार्टी से हाथ मिला लिया। अपनी गलत नीतियों की वजह से ही कांग्रेस केंद्र और दूसरे प्रदेशों से बाहर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें