मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन के बाद एडीएम गजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते ह
मंसूरपुर। ईंट निर्माता कल्याण समिति से जुड़े जिले के भट्ठा मालिकों ने भट्ठा उद्योग की समस्याओं को लेकर मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद बालियान ने कहा कि सरकार एनसीआर में भट्ठा उद्योग के साथ नाइंसाफी कर रही है। एनसीआर के बाहर जो भट्ठे हैं, उनको अधिक रियायत दी जा रही है। एनसीआर के बाहर भट्ठा चलाने तथा ईंधन प्रयोग करने की कोई प्रतिबंध नहीं है, जबकि एनसीआर में भट्ठा चलाने की समय अवधि निश्चित है।एनसीआर के बाहर रॉयल्टी कम ली जाती है,जबकि एनसीआर में रॉयल्टी अधिक वसूली जाती है। पथेर श्रमिक भट्ठा मालिकों से पहले एडवांस में पैसे ले लेती है और बाद में काम पर नहीं आती है। यदि कम रुपयों पर आती भी है, तो बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा देती है। इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।सरकारी कार्यों में लाल ईंटों का अधिक से अधिक प्रयोग होना चाहिए। भट्ठों पर शोषणकारी पर्यावरण स्वीकृति लागू न की जाए। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम गजेंद्र सिंह को सौंपा। धरने को बलराम तायल, वेद प्रकाश आर्य संरक्षक, कृष्ण त्यागी, हाजी जिया उर रहमान, ओमवीर सिंह, करणवीर प्रधान आदि ने संबोधित किया।