फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो व्यापारी घायल

Mon, 15 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला होली चौक निवासी फैसल पुत्र नसीबुद्दीन और गांव मोहद्दीनपुर निवासी अंकित पुत्र धर्मवीर कपड़े बेचते हैं। सोमवार को दोनों बाइक से मुजफ्फरनगर से कपड़े खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर भैंसी कट पर बाइक अौर मुजफ्फरनगर की ओर से  आ रही कार की भिड़ंत हो गई। इससे कपड़ा कारोबारी गंभीर घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तभी  कार सवारों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के परिजनों से दुर्घटना के बारे में पूछताछ की। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें