फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस परिचालक को युवकों ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस परिचालक को युवकों ने किया लहूलुहान
विज्ञापन

देवबंद। किराया मांगने पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक निजी बस के परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरिद्वार (उत्तराखंड) स्थित पतंजलि निवासी अमरीश देवबंद-रुड़की मार्ग पर चलने वाले निजी बस पर परिचालक है। शुक्रवार को सुसाड़ी गांव निवासी युवक देवबंद के लिए बस में सवार हुआ था। रास्ते में किराया मांगने पर उसकी परिचालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरीश के मुताबिक शनिवार को बस रुड़की से देवबंद आ रही थी। तभी दुगचाड़ी के पास पहले से खड़े युवकों ने बस को रुकवाया लिया। इसके बाद अमरीश को पकड़कर नीचे उतार लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौच करते हुए उस पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें अमरीश लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमरीश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवकों की पहचान के लिए पुलिस टीम सुसाड़ी गांव गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें