फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन को भेजा जेल
विज्ञापन

देवबंद। बढ़ेड़ी खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना झिंझाना के ऊन गांव निवासी देशपाल की बेटी अलका देवी का विवाह कई वर्ष पूर्व बढ़ेडी खुर्द गांव निवासी कमल के साथ हुआ था। देशपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। तीन दिन पूर्व अलका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव पहुंचे परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने पति कमल, करेशन और मुनेश के विरुद्ध दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें