फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताए डाटा सुरक्षित रखने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को बताए डाटा सुरक्षित रखने के तरीके
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग वर्कशाला में बीसीए एवं बीएससी कंप्यूटर के छात्रों को अग्रणी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी गई। उन्हें डाटा सुरक्षित करने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर तरुण शर्मा ने भविष्य के लिए डाटा सुरक्षित रखने के तरीके बताए। बताया कि आज के समय अनेक तरीके हैं। इनमें लोकल एरिया नेटवर्क एवं वाइड एरिया नेटवर्किंग आदि शामिल हैं। इसके बाद कंप्यूटर विभागाध्यक्ष राहुल शर्मा ने हार्डवेयर एवं कंप्यूटर डाटा ट्रांसमिशन के बारे में जानकारी दी। डाटा में संग्रहित जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि उस पर कोई सिक्योरिटी नहीं होगी तो कोई भी व्यक्ति हमारे डाटा का गलत इस्तेमाल कर सकता है, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल ने इंटरनल मोबिलिटी सॉफ्टवेयर के संबंध में जानकारी दी। रोबिन मलिक ने कनेक्टर बनाना, दो कंप्यूटर के बीच में डाटा ट्रांसफर करना आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. संदीप मित्तल, डा. आलोक गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति से संबंधित उसकी निजी जानकारी महत्वपूर्ण होती है। यह डाटा दूसरे व्यक्ति के हाथ लग जाए तो नुकसान हो सकता है। कार्यशाला में आलोक गुप्ता, वैभव वत्स, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, राहुल शर्मा, श्वेता, विनीता चौधरी, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें