फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन में युवाओं को दें प्राथमिकता : ओमवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने युवाओं से पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन में युवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए ओमवीर यादव ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों की समान महत्ता है। पार्टी के लिए कर्मठ एवं मजबूत व्यक्तियों को उनके उपलब्ध समय के अनुसार प्रकोष्ठों में वरीयता दी जाए। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल राय ने पार्टी की भविष्य की नीतियों की जानकारी दी। बैठक में अनित कुमार चौधरी, आकाश त्यागी, सतीश शर्मा, दिलशाद, रोहित कटारिया, गजेंद्र शर्मा, नरेश भारती, धर्म सिंह त्यागी, बिलकिस चौधरी, परवेज अंसारी, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने तथा संचालन नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें