फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिव्यांगजनों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति की ओर से संचालित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान विष्णु विहार में दिव्यांगजनों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितिश सचदेवा ने अधिनियम 1995 के साथ-साथ दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के प्रावधानों की जानकारी दी। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के चार प्रतिशत आरक्षण मिलने की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन

वहीं संस्थान के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया गया। जानकारी दी गई कि 14 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ, खतौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संदीप दास एडवोकेट, होती लाल शर्मा, इंजीनियर राजेंद्र साहनी, लोकेश चंद्र, एनके गुप्ता, सतीश मित्तल, अशोक कुमार गुप्ता, पूनम मार्शल,विनीता जैन मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें