बुढ़ाना। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का अयोजन हुआ। इस मौके पर कोतवाली से आई महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को उनकी आत्मरक्षा तथा विशेष दूरभाष नंबर की जानकारी दी। डॉ. सोनू कश्यप ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के निर्देशों के अनुसार कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एकत्र महिलाओं को कोतवाली से आई महिला कांस्टेबल लक्ष्मी सिंह, नीतू सिंह व उपासना ने उनकी आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को विशेष दूरभाष नंबर जैसे- 181, 1076, 112, 102 व 108 नम्बर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौक पर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ रहने के तरीके बताए।