बुढ़ाना। कस्बे के एक युवक ने बहन के ससुर व उसके देवर पर बहन का यौन शोषण करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप है कि उसके बहनोई ने बहन को तीन तलाक दे दिया है।
कस्बा निवासी युवक का कहना है कि उसकी बहन को करीब 11 वर्ष हो चुके है। वह तीन बच्चों की माँ है। आरोप है कि उसकी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। बहन का ससुर व देवर उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं। पति से शिकायत करने पर वह उल्टा अपनी पत्नि को धमकाता है। गुस्से में आकर पति ने एक दिन तीन बार तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। बहन के लड़के को अपने पास रख लिया। दो लड़कियों के साथ उसकी बहन को घर से निकाल दिया। घटना की तहरीर युवक ने पुलिस को दी है।