फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सप्ताह कार्यक्रम में मिलेगी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। विश्व डाक दिवस के मद्देनजर डाक विभाग ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह के आयोजन की जो रूपरेखा बनाई हैद्घ उसके तहत जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से अवगत कराया जाएगा। डाक सप्ताह में प्रत्येक दिन के लिए अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार 10 अक्तूबर को बैंकिंग दिवस, 12 अक्तूबर को डाक जीवन बीमा दिवस, 13 अक्तूबर को फिलेटली दिवस, 14 अक्तूबर को व्यवसाय विकास दिवस और 15 अक्तूबर को मेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, राजस्व अर्जन में वृद्धि पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही अच्छा कार्य करने वाले डाक कर्मियों का सम्मान करते हुए कस्टमर मीट, माई स्टैंप समेत विभिन्न योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर भी खोले जाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए खतौली को चुना गया है। इसके लिए एक कर्मचारी को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उप डाकपाल राजेश्वर यादव ने बताया कि वर्तमान में डाकघर की बैंकिंग व्यवस्था के तहत सभी तरह के बिलों का भुगतान, टिकट बुकिंग या बिना डाकघर गए अपने खाते से पांच हजार रुपये की निकासी तक की सुविधाएं लोगों को दी जा रहीं हैं, जिसे आगामी दिनों में ओर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें