मीरापुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत मिशन उत्तर प्रदेश जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत लखनऊ से आई टीम ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन नगर के मुश्तर्क चौक पर किया। इसमें विद्यालय के बच्चों एवं अभिभावकों को निपुण मिशन के संबंध में जानकारी दी गई।
टीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि प्रतिवर्ष उनकी ड्रेस के लिए भेजती है। इसका लाभ सभी को मिल रहा है। नाटक के माध्यम से यह भी प्रदर्शित किया गया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। नुक्कड़ नाटक दल के नेता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जानसठ ब्लॉक के चिह्नित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक मंडली में परशुराम गुप्ता, अनुज कौशिक, मनोज सिंह, अवनीश सिंह, रेखा तिवारी शामिल रहे।