देवबंद। सपा के पूर्व राज्यमंत्री उदयवीर कश्यप ने कहा बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर गरीब लोगों के मुंह से रोटी का निवाला छीनने का काम किया गया है।
रविवार को मोहल्ला सैनी सराय में बैठक में पूर्व राज्यमंत्री उदयवीर कश्यप ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में बनी रहीं बेलगाम महंगाई से जनता भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता शिवकुमार सैनी ने की। संचालन बबलू सैनी ने किया। इसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी, ऋषिपाल सिंह, अनिल सैनी, जनार्दन सिंह, डॉ. संदीप सैनी, मोहित सैनी, सौरभ सैनी, सोनू सैनी, लोकेश सैनी, संजय सैनी आदि रहे।