खतौली में गन्ना समिति परिसर में धरना देकर बैठे किसान।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा से जुड़े किसानों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर गन्ना समिति परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मिल प्रबंधन से वार्ता की, जिसमें अधिकतर मांगें मान ली गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
बुधवार को किसान गन्ना समिति परिसर में पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने गन्ना समिति सचिव महिपाल सिंह यादव तथा शुगर मिल की ओर से जीएम केन कुलदीप राठी, गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह को भी धरने पर बैठा लिया। किसानों का कहना था कि केन यार्ड में गन्ना उतारने के लिए लेबर रखी जाए, किसान कोई गन्ना नहीं उतारेगा। तीस नवंबर तक का गन्ने का भुगतान तुरंत किसानों के खातों में भेजा जाए। इसके अलावा पर्ची की तारीख निकलने के बाद किसान को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है, पर्ची पर तारीख डलवाने के लिए गन्ना समिति में शुगर मिल का एक कर्मचारी इसी काम के लिए बैठाया जाना चाहिए आदि मांगों को मिल प्रबंधन से वार्ता की गई। शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों की अधिकतर मांगों को मान लिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर जयप्रकाश शास्त्री, चौधरी उधम सिंह, रामनिवास, प्रवेश लटूरे, प्रशांत, बोबी, प्रमोद अहलावत, अलाउददीन राठौर, इकबाला राठौर, उस्मान अहमद, इमरान खानजहांपुर, बाबू खोकनी, इमरान भलवा, सराफत बेग आदि किसान मौजूद रहे।