फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में ग्रामीणों ने ऋण दिलाने के नाम पर रुपये ठगने वाले युवक को बंधक बना लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

ककरौली थाने के सब इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि गांव बेहड़ा सादात में जुनैद, शोकीन पुत्र अब्दुल रहमान के घर पर हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आस मोहम्मद निवासी रामराज को बंधक बना रखा था। गांव के ग्रामीण राजेश, विकास, फुरकान, शहनवाज, भूरा, राजिन्फ आदि ने बताया कि यह व्यक्ति मोरना में बंधन नामक बैंक बताकर 25 से 30 हजार रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर हम लोगों से प्रति व्यक्ति 500 रुपए व आधार कार्ड की छायाप्रति सहित आदि कागजात को लेकर गया था। लेकिन आज तक ऋण नहीं मिला, न ही उनके कागजात मिले। पुलिस के अनुसार आस मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि मोरना निवासी आलोक नामक युवक के अंडर में बंधन बैंक से ऋण दिलाने का कार्य कर कमीशन के नाम 500 रुपए ग्रामीणों से लेता है। महिलाओं को ऋण दिलाने के नाम पर प्राथमिकता दी जाती है, जिसमेें महिलाओं का समूह बनाकर 600 रुपये प्रति सप्ताह जमा कराने को एक महिला को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पिछले सप्ताह भोकरहेड़ी में इस तरह का मामला सामने आया था, जिसमें कुछ लोगों की ऋण वितरण करने वाले स्वामियों के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें