फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के नाम से महिला के फोन पर भेजे अशोभनीय मैसेज, पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 02 Jul 2020 11:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मोबाइल फोन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में विधायक व राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक आश्रम की महिला एएनएम को मोबाइल फोन पर अशोभनीय मैसेज भेजे जा रहे हैं। पीड़िता ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के एक आश्रम निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप मैसेज आ रहे हैं। मैसेज की आईडी पर शहर विधायक व कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव का फोटो लगा है और मैसेज करने वाला व्यक्ति खुद को राज्यमंत्री ही बता रहा है। महिला का आरोप है कि मैसेज में उसे दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए अशोभनीय बातें कही जा रहीं हैं। महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में दो सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


उचित कार्रवाई के लिए कहा
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को अवगत करा कर उचित कार्रवाई के लिए कहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें