फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में बढ़ रही अशांति, दुख का धाम बन चुका संसार

विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित आंनद उत्सव कार्यक्रम ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घरों में बढ़ रही अशांति, दुख का धाम बन चुका संसार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बीके सुरेश दीदी ने कहा कि संसार दुख का धाम बन चुका है। घरों में अशांति होती जा रही है। शांति की तलाश में मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारा जा रहें हैं, लेकिन शांति हमारे मन में ही है। शरीर अनमोल है, इसका कोई मोल नही है।
शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आंनद उत्सव कार्यक्रम हुआ। बिजनौर से आई की बीके सुरेश दीदी ने कहा कि भगवान को जानने का हमारे पास समय नही है। सुख, शांति, सहनशीलता व मधुरता के बिना जीवन नही चल सकता है। संसार से प्यार खत्म होता जा रहा है, लोग स्वार्थ से प्यार कर रहे है। जीवन को चलाने में मूल्य व वैल्यू को जागृत करना होगा। संयोजक बीके राजयोगिनी प्रवेश बहन ने कहा कि परमात्मा बहुत दयालु है, वह हम पर कृपा करते है। लेकिन हम परमात्मा को मानते है पर जानते नही। मन से परमात्मा को याद करो। परमात्मा में मन लगा दो। आर्य महिला वृद्ध आश्रम के संचालिका साध्वी कांता बहन गाजियाबाद की डॉ. ललिता, जानसठ की बीके बीनू, हरियाणा के जगाधरी से आई बीके रमन व बीके राखी बहन ने भी विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. मंजीत राज ने मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना की निधि से बनवाए गए जल महल का फीता काटकर शुभारंभ किया। छात्रा खुशी व मधु ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिल्पी बहन, परी बहन, शालु बहन, बीके श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें