फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा बाजार बंद रखकर निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
एसडी कॉलेज मार्केट में व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान मौजूद राज्य मंत्री कपिलदेव वह सपा नेता ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कपड़ा बाजार बंद रखकर निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में नए साल से बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने शहर के प्रमुख कपड़ा बाजार दो घंटे के लिए बंद रखें। शिव चौक पर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि अपने हकों के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को मांगपत्र सौंपा।
मुजफ्फरनगर कपड़ा व्यापार संघ के बैनर तले व्यापारी एसडी मार्केट में एकत्र हुए। चेयरमैन राकेश कंसल और अध्यक्ष अनिल नामदेव के साथ शहर के झांसी रानी रोड से होते हुए शिव चौक तक पैदल मार्च निकाला। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी बढ़ाया जाना गलत है, इससे आमजन प्रभावित होगा। पैदल मार्च के बाद व्यापारी दोबारा एसडी मार्केट पहुंचे और आंदोलन की रणनीति तैयार की। व्यापारियों का कहना था कि कपड़े को सभी करों से मुक्त रखा जाना चाहिए। इसी दौरान व्यापारियों के बीच कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता गौरव स्वरूप पहुंचे। व्यापारियों ने अग्रवाल को मांगपत्र देकर सरकार के समक्ष समस्याएं उठाने की मांग की। दो घंटे बाद बाजार खोल दिए गए। मौके पर अजय मदान, राकेश कुमार मदान, अजय कुमार सिंघल, अशोक छाबड़ा, बिजेंद्र गोयल, योगेश भगत, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, रविंद्र जैन, मन्नू लाल, घनश्याम पालीवाल, आशीष सिंघल और आकाशदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बाजारों में दुकानें रही बंद
शहर के सदर बाजार, एसडी मार्केट, मोल्लाहेड़ी मार्केट, लाल सिंह मार्केट, पंजाबी मार्केट, नेहरू मार्केट और गुदड़ी बाजार में भी दुकानें बंद रहीं।
व्यापारियों की समस्या रखी जाएगी : कपिल देव
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को प्रदेश और केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। भाजपा ने हर कदम पर व्यापारियों का हित किया है। यह आमजन से जुड़ा मुद्दा है। व्यापारियों की मांग मजबूती के साथ रखी जाएगी।
जीएसटी से चौपट हो जाएगा व्यापार : गौरव स्वरूप
सपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि जीएसटी से व्यापार चौपट हो जाएगा। आमजन पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हुई है। कपड़ा हर व्यक्ति की जरूरत है, इसे जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए था।
विज्ञापन

बाजार की जान निकाल देगा जीएसटी
- युवा व्यापारी मुकुल गोयल ने कहा कि जीएसटी में बढ़ोत्तरी बाजार की जान निकाल देगी। व्यापारी और आमजन संकट में घिर जाएगा।
सरकार को कम करनी चाहिए दरें
- व्यापारी बृजेश ने कहा कि सरकार को जीएसटी की दरें बढ़ाने के बजाए कम करनी चाहिए। आखिर व्यापारी कैसे ग्राहकों को संतुष्ट करेगा।
आमजन के लिए हो जाएगी मुश्किल
- व्यापारी अभिषेक ने कहा कि आमजन के लिए मुश्किल हो जाएगी। सरकार को सोच समझकर कदम उठाना चाहिए था।
आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
- व्यापारी विक्की का कहना है कि जीएसटी की दरों से आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा। सरकार का कदम व्यापारी विरोधी है।
सरकार वापस लें यह फैसला
- व्यापारी काशीराम ने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। व्यापारी विरोध फैसला है। हर व्यक्ति प्रभावित होगा।
इन संगठनों ने भी दिया सहयोग
कपड़ा व्यापार संघ को रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन और जूता व्यापार संघ ने भी समर्थन दिया। व्यापारियों ने कहा कि पूरी तरह सभी व्यापारी एक साथ हैं।
शिव चौक पर पहुंचे व्यापारी तो लग गया जाम
मुजफ्फरनगर। कपड़ा व्यापारी पैदल मार्च करते हुए शहर के शिव चौक पर पहुंचे। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया गया। जाम लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों को समझा बुझाकर मार्ग से हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें