फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में हाइवे और लिंक मार्गों पर बढ़ेगी गश्त

Fri, 04 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी और कोहरे में पुलिस के लिए रोड होल्डअप की वारदातों पर लगाम लगाने की चुनौती रहेगी। ऐसे मौसम में हाईवे से लेकर लिंक मार्गों पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन पर काबू करने के लिए हाईवे और लिंक मार्गों पर गश्त बढ़ाने के साथ ही अस्थायी चौकियां बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। रोड होल्डअप में सक्रिय गिरोहों की कुंडली भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोहरे के साथ सर्द मौसम में मिलों से लौटते गन्ना किसान, पशु व्यापारी, कीमती सामान से लदे ट्रक चालक और तीर्थ यात्री तक बदमाशों के निशाने पर रहते हैं। तीर्थयात्रियों से जुड़े रूट हरिद्वार, शुक्रताल सहित अन्य मार्गों पर अधिक सतर्कता बरतनी होगी। हाईवे का मंसूरपुर थाना भी रोड होल्डअप को लेकर संवेदनशील है। बीते दस सालों में रोड होल्डअप में सक्रिय गिरोह की गतिविधियों का लेखा-जोखा तैयार किया गया है। सुनसान सड़कों पर सर्दी के दौरान अस्थाई चौकियां भी बनाई जाएंगी।    
  
एसएसपी बबलू कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को सर्दियों में रोड होल्डअप नहीं होने की कार्य योजना बता दी है। कप्तान के मुताबिक कोहरे और धुंध में थाने के दस किलोमीटर के एरिया में पुलिस ज्यादा गश्त करेगी।  पुरकाजी हाईवे पर भूराहेड़ी में नई पुलिस चौकी को तत्काल बनाने के निर्देश दिए हैं। लक्सर मार्ग पर अस्थाई चौकी बनाकर लूट की वारदातों को नहीं होने दिया जाएगा। सर्दी में चीनी मिलों से जुड़े लिंक मार्गों पर गन्ना किसानों की चौकसी पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें