फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गर्मी ने बढ़ाई कर्मचारियों की परेशानी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली मंडी समिति में पहुंची पोलिंग पार्टी सामान लेने के लिए कतार में लगी हुई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई कर्मचारियों की परेशानी
विज्ञापन

खतौली। तेज धूप के कारण रविवार सुबह से ही मौसम काफी गर्म रहा। दोपहर के समय तो धूप की तपिश के चलते मंडी उत्पादन समिति में जुटे कर्मचारियों व पुलिस फोर्स के पसीने छूटने लगे। वहीं, तेज गर्मी में सड़क पर निकले राहगीर भी परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को दिन निकलने के साथ ही धूप की तपिश बढ़ती गई। गर्म हवाओं ने पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों के साथ ही पुलिस फोर्स की भी परेशानियों में इजाफा किया। रविवार को अवकाश होने के कारण सड़कों पर आवागमन आम दिनों की अपेक्षा काफी कम रहा, लेकिन मतदान ड्यूटी के लिए घर से निकले कर्मचारियों को तेज गर्मी से काफी परेशानी उठानी पड़ी। मतदान कर्मियों को आवंटित ब्लॉक तक पहुंचने की जल्दी थी, इसलिए मतदान सामग्री लेने के लिए उमड़े कर्मचारी भीषण गर्मी में भी लंबी कतारों में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें