फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बढ़ी रौनक, जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
दीपावली पर्व के मददेनजर गश्त करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजार में बढ़ी रौनक, जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धनतेरस और छोटी दिवाली एक साथ पड़ने पर शुक्रवार को देहात क्षेत्र में भी खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंचे। हालांकि कोविड-19 के चलते हर साल की भांति इस बार बाजार में कारोबार काफी कम रहा।
खतौली में सुबह से ही बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने ज्वैलरी शॉप से सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। बिद्दीवाड़ा के सर्राफ संजय वर्मा ने बताया कि इस बार ग्राहकों की संख्या कम रही। बर्तन विक्रेता योगेश ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने विभिन्न बर्तनों की जमकर खरीदारी की। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता अजय गुप्ता का कहना है कि इस बार हर बार की तरह खरीदारी नहीं हुई। उधर, वाहन एजेंसी संचालक नीरज और अफजाल ने बताया कि इस बार कोविड के चलते वाहनों की बिक्री कम रही है। कस्बे के होली चौक और जानसठ रोड सहित गांवों में पटाखों की बिक्री गुपचुप तरीके से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी कस्बे के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। देहात से आए ग्राहकों ने भी जमकर सामान की खरीदारी की। रेडीमेड गारमेंट और बर्तनों की दुकानों के साथ ही सजावटी आइटम्स की दुकानों पर भारी भीड़ रही। वहीं, भोपा में धनतेरस के साथ छोटी दिवाली के चलते कस्बे में लोगों की भारी भीड़ रही। देहात क्षेत्र के ग्रामीणों के वाहनों से कस्बे में जाम की स्थिति रही। कस्बे का बाजार मेन रोड पर होने के कारण जाम में लोग घंटों तक जूझते रहे। वहीं, पुलिस को भी व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें