फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत

विज्ञापन
रामपुर तिराहा स्थित टूटी सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार तड़के से हो रही लगातार बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़कर रख दी है। दिल्ली-दून हाईवे से उत्तराखंड की ओर से आने वाली सड़क रामपुर तिराहा पर पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर हुए जलभराव व कीचड़ में फंसकर कई वाहन पलटने से भी बचे, जिसके चलते यहां कई बार जाम की भी स्थिति रही।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे से रामपुर तिराहा से होकर आने वाली शहर की मुख्य सड़क को 40 घंटे से अधिक समय तक लगातार हुई बारिश ने पूरी तरह से उधेड़कर रख दिया है। हाईवे से बामनहेड़ी पुल तक करीब तीन सौ मीटर का यह सड़क का टुकड़ा इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, कि इस पर वाहन निकलना तो दूर, पैदल चलना तक दूभर हो गया। पूरी सड़क पर गहरे गड्ढ़ों में हुए जलभराव और कीचड़ के कारण कई छोटे वाहन इनमें फंसकर पलटने से भी बच गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सहारा देकर इस मार्ग से आगे तक निकाला। वहीं, कई बड़े वाहन भी बार-बार इन पानी से भरे गड्ढों में फंसते रहे, जिसके चलते यहां कई बार जाम की भी स्थिति बनी रही। यह आलम तब है, जबकि सूबे में गड्ढा मुक्त सड़कों के अभियान को जनपद में लगातार बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अफसरों को शहर के मुख्य एंट्री गेट की यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त सड़क अब तक दिखाई नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें