फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में न्यू इंडिया @ 75 के कार्यक्रमों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा न्यू इंडिया @ 75 कार्यक्रम आरंभ किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम के लिए 25 जनपदों का चयन किया गया है, जिनमें से मुजफ्फरनगर जनपद भी एक है। मनसुख मंडाविया कैबिनेट मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से शुभारंभ किया गया। डॉ लोकेश ने बताया कि जनपद में न्यू इंडिया/75 कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी, एचआईवी एड्स और रक्तदान से संबंधित जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसे तीन चरणों में पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। प्रथम पखवाड़ा बृहस्पतिवार से आरंभ किया गया है जो 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। दूसरा चरण 12 अक्तूबर से चलाया जाएगा तथा तीसरा चरण जनवरी माह में चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए एक जनपद स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है। साथ ही श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं एमजी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड का चयन किया गया है। यहां के विद्यार्थी इन कार्यक्रमों के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों में शामिल होंगे। डिजिटल पोस्टर मेकिंग, जन जागरूकता वीडियो मेकिंग व क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें