फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा, अर्चना, नारियल तोड़कर गंग नहर पुल का शुभारंभ

विज्ञापन
भोपा गंग नहर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ करते स्वामी ओमानंद जी महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पूजा, अर्चना, नारियल तोड़कर गंग नहर पुल का शुभारंभ
विज्ञापन

भोपा। गंग नहर पुल पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाए जाने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को पूजा, हवन यज्ञ के बाद नारियल तोड़कर किया गया।
शुकतीर्थ शुकदेव पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज द्वारा यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। उन्होंने नारियल फोड़कर मंत्रोच्चारण के बाद कार्य का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने भी नारियल तोड़ कर पुल निर्माण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक केवी सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण 2022 के अंत तक पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, डा. वीरपाल सहरावत, ब्रजवीर सिंह, कुणाल वालिया, सतनाम बंजारा, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र छोटा, सहकारिता प्रकोष्ठ के रविंद्र कुमार, धर्मपाल राठी, नीटू सहरावत, अवर अभियंता राहुल मलिक, सहायक अभियंता गजराज, प्रधान तरुण कुमार, पारुल शर्मा, दिनेश प्रधान, सुभाष वालिया, आवेश मलिक, मधु शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल ने कहा कि खतौली आदि की तर्ज पर गंग नहर किनारे सुंदरीकरण कराने के साथ ही यहां घाट भी बनाया जाएगा। पुल निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें