फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का प्रशासन को नौ फरवरी तक का अल्टीमेटम   

Mon, 05 Feb 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
‌‌गांव तिस्सा में मजदूरों से बात करते भीम आर्मी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव तिस्सा में बंधकमुक्त मजदूरों ने गांव में इंसाफ के लिए रविवार को पंचायत करने का एलान किया था। भीम आर्मी व शहीद उधमसिंह सेना द्वारा समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन को 9 फरवरी तक का समय दिया। इसलिए पंचायत स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि तय समय के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 10 फरवरी को धरना व प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम जानसठ के निर्देश पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक पहल सिंह व लेखपाल धर्मवीर सिंह ने मामले को संज्ञान लेकर इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया। इस पंचायत को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के दबाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। खुफिया विभाग टीम ने गांव में मामले की जानकारी लेकर डीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी है। 

भोपा के गांव तिस्सा में पंजाब भट्ठे से बंधकमुक्त कराए गए मजदूरों के आह्वान पर संत रविदास मंदिर में पंचायत हुई। पंचायत में पीड़ित परिवारों के बीच भीम आर्मी के जिला सचिव सलाहकार कुलदीप बौद्ध के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष मोरना बिल्लू, पुनीत ओसवाल, मिथुन व शहीद उधमसिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास मेडियान के साथ कार्यकर्ताओं की टीम पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने समझा बुझाकर पंचायत को स्थगित करने के लिए घंटों की मशक्कत के बाद पीड़ितों को राजी कर लिया और श्रम प्रवर्तन आयुक्त केके मिश्रा से फोन पर बातचीत कर आर्थिक सहायता, पुनर्वास और आरोपी ठेकेदार लोकेश के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने की मांग रखी। मांग पूरी नहीं होने पर 10 फरवरी को भीम आर्मी व शहीद उधमसिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।

इस मौके पर गांव तिस्सा अनुज, सन्नी, रतनपाल, ब्रिजेश, अनिल, अलका, ब्रजपाल, गांव सलावा से पोल्ला, दलीप, अनिता, स्वाति, राजा, लक्ष्मी, रीना, धर्मपाल, आशा, काजल, राधा, गांव भंडूर से मुकेश, रीटा, आशु, रोशन, सुनीत, गांव गढ़ी जानसठ से ममतेश, राजा, भोलू, रिया, प्रियांशी, वंशिका, गांव बेहड़ा सादात से इवन, मोहरसिंह, कमल, अंकित, रजनी, ओंकारी आदि पीड़ितों ने कहा कि यदि प्रशासन हमारी मदद नहीं करता है तो हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

आरोपी को पुलिस व दलालों का संरक्षण प्राप्त है। मुकदमा कायम होने के बाद भी लाखों रुपये डकारने वाला आरोपी खुलेआम घूम रहा है। वहीं, पीड़ित परिवारों के बीच खुफिया विभाग के सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा व संदीप आर्य ने मामले की जानकारी लेकर डीएम को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें