खतौली। क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। रविवार सुबह जानसठ रोड पर गांव लाड़पुर के पास पिकअप के पीछे बंधी ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार जानसठ निवासी मूलचंद और उसकी पत्नी तारावती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी, ओर मीरापुर रोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मीरापुर निवासी सतीश और उसका साथी बाबू घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। पुलिस को घायलों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
किसान की बाइक चोरी
खतौली। सहकारी गन्ना समिति में जानसठ के गांव भलेड़ी निवासी किसान मांगेराम बाइक लेकर किसी काम से आया था। समिति के अंदर से चोर किसान की बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इससे पूर्व भी नगर में कई बाइक चोरी की घटना हो चुकी है।