फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साखन कलां प्रकरण: न्यायालय के आदेश पर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साखन कलां मामले में पीडित पक्ष ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

देवबंद। साखन कलां गांव में करीब एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में एक पक्ष ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

साखन कलां गांव निवासी दीपा ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में बताया कि 19 सितंबर को उसके भाई बॉबी की गांव के ही सचिन से उधारी के पैसे मांगने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते दूसरे पक्ष ने इसे जातीय संघर्ष का रुप दे दिया था। आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर उसके भाई व अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। जबकि उनकी तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। दीपा ने राष्ट्रपति से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें