फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक : बृजेश

विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र गुनारसा में शैक्षिक कार्यक्रम में मंचासीन विधायक समेत अन्य अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। विधायक बृजेश सिंह ने कहा प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में भी सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक किया।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र गुनारसा में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। विधायक ने कहा आज परिषदीय विद्यालय अपनी साज-सज्जा, वेशभूषा, आवश्यक सुविधाओं, बढ़ती छात्र संख्या और शिक्षा स्तर के कारण अभिभावकों का विश्वास पात्र बने हैं। उन्होंने अध्यापकों से साक्षर भारत के सपने को साकार करने में अपना पूर्ण सहयोग देेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने कहा अध्यापक समाज निर्माता है। उप शिक्षा निदेशक योगरराज सिंह ने कहा अध्यापक का समय पालन, अनुशासन और अनुपालन अति आवश्यक है। अध्यापक समाज का सदैव से रोल मॉडल रहा है। बीईओ बृजमोहन सिंह ने ग्राम प्रधानों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों व सचिवों से सरकारी धन का सरकार के निर्देश के अनुसार व्यय करने को कहा। संचालन रोबिन मित्तल ने किया। इसमें एआरपी योगिंद्र मलिक, शिवकुमार, प्रभात यादव, डॉ. संजय, इस्लाम उर रहमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें