फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी प्रकरण में पुलिस को तलाशना हैं कई तत्थों का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी प्रकरण में पुलिस को तलाशना हैं कई तत्थों का जवाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी प्रकरण में पुलिस को अभी कई तथ्यों का राज उजागर करना हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि ठग गिरोह का सरगना इतना बड़ा खेल अपने तीन साथियों के सहारे नहीं कर सकता। उनकी पीठ के पीछे बड़े अधिकारी हो सकते है। सही से जांच की जाए तो इन अधिकारियों के चेहरे से पर्दा उठ सकता है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद नत्थू निवासी इंद्रानगर लखनऊ, रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी मछली फाटक कालोनी, ठाकुरगंज लखनऊ, लक्खी पांडेय पुत्र आनंद पांडेय निवासी टूडा कालोनी, तेज बाग, थाना पीजीआई लखनऊ व अंकित वर्मा पुत्र संतराम वर्मा, निवासी ग्राम करपिया, थाना मंसूरी, बाराबंकी को गिरफ्तार कर सरकारी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। बताया था कि राशिद इस गिरोह का सरगना है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। यह अलग है कि पुलिस इस बारे में चुप्पी साधे है, बावजूद इसके पुलिस में दबी जुबान में चर्चा है कि इतने बड़े खेल के पीछे अकेले राशिद व उसके तीन साथी नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करते ही जल्दबाजी में ठगी का राजफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भिजवा दिया, लेकिन कई तथ्य अभी ऐसे बचे है, जिनका जवाब तलाशना बेहद जरुरी हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि पुलिस ने अभी पीड़ित छह युवकों से 32 लाख की ठगी का खुलासा किया है, लेकिन यह बात उजागर नहीं की गई कि गिरोह का सरगना राशिद कोचिंग सेंटर के संचालक तक कैसे पहुंचा और दोनों में जान पहचान कैसे हुई थी। इसके अलावा भी कई तथ्यों का राज अनसुलझी जांच में दबा हुआ है।
इन्होंने कहा-
इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। अभी जांच चल रही है। -अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें