फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भूरा कारोबारी से 11 लाख की लूट प्रकरण में 17.5 हजार रुपये व पिस्टल बरामद

Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली जेल से 12 घंटे के रिमांड पर आरोपी को लाई थी नई मंडी कोतवाली पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने भूसा कारोबारी प्रवीन से हुई 11 लाख रुपये की लूट के मामले में आरोपी पचास हजार के इनामी दौराला निवासी हिस्ट्रीशीटर अरविंद की निशानदेही पर एक पिस्टल व साढे 17 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को दिल्ली जेल से रिमांड पर लाया गया था।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 18 अप्रैल को मखियाली निवासी भूरा कारोबारी से बुलेट सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की थी। कारोबारी ने 11 लाख की लूट होना बताया था। एक आरोपी दौराला निवासी 25 हजार का इनामी सन्नी को मुठभेड़ में 18 मई को पकड़ा गया था। उससे 38 हजार रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन

एक आरोपी दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी दौराला निवासी अरविंद दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में लूट के मामले में दिल्ली जेल चला गया था। उसे नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर 12 घंटे के लिए रिमांड पर लिया।
पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर घटना के दौरान फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल, एक मैग्जीन, चार कारतूस व साढ़े 17 हजार रुपये नगद बरामद किए। आरोपी पर पचास हजार का इनाम था।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि एक अन्य आरोपी पचास हजार का इनामी दौराला निवासी रवि फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। दिल्ली जेल से रिमांड पर लाए गए आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार जेल में दाखिल करा दिया। है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें